मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना काल में अपने साथियों का मनोबल बढ़ा कर रखें : एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने ऑनलाइन क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग के दौरान वे सभी थानों के प्रभारी, सर्किल इंस्पेक्टर के साथ वार्ता की और कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जिले में लंबित मामलों की संख्या को कम करने पर जोर दिया। गुरुवार देर रात तक चली टाइम मीटिंग में उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना काल में मामलों के निष्पादन में थोड़ी कमी आई है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि कोरोना से लड़ने के साथ-साथ अपने कार्यों को भी बखूबी अंजाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनके कई साथी अपनी ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए हैं। लेकिन वे जल्द ही यह जंग जीतकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में भी सभी सिपाहियों और पदाधिकारियों का मनोबल गिरना नहीं चाहिए। इसमें उनके साथियों का भी सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को घरेलू एकांतवास का निर्देश दिया गया है, वे इस बात का पालन कर रहे हैं। लेकिन जितने लोग अभी ड्यूटी पर हैं, वे लोगों की सुरक्षा और मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को जोशो खरोश के साथ मनाने की बात कही। लेकिन शारीरिक दूरी का ख्याल रखने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी थानों में और अन्य स्थानों पर जहां पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, वे शारीरिक दूरी का पालन जरूर करेंगे। इसके अलावा मास्क पहनकर ही अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जाए। एसपी ने कहा कि पतरातू, बरकाकाना, भुरकुंडा, कुज्जू, मांडू, रजरप्पा और गोला क्षेत्र में तथाकथित नक्सलियों की गतिविधि भी रहती है। इस वजह से उन थाना क्षेत्रों में विशेष तौर पर गश्त लगाई जाएगी। इसके अलावा जिले के तमाम थाना प्रभारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें