मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड सरकार और जेल प्रशासन बंगले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से मिलने वालों की संख्या पर कड़ी नजर रखें:भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है की चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से बंगले में लोग जेल मैनुअल के नियमों की धज्जियां उड़ा कर मिल रहे हैं। प्रतुल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने शुरू से कहा था की यह बंगला हेमंत सोरेन सरकार का राजद को समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर रिटर्न गिफ्ट है।यह बंगला राजद का प्रधान चुनावी कार्यालय बनता जा रहा है।

प्रतुल ने राज्य सरकार, जेल आईजी और जिला प्रशासन से मांग की है की जिस बंगले में लालू प्रसाद रहते हैं वहां पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा कर उसे ऑनलाइन किया जाए।बंगले के सभी प्रवेश और निकास द्वारों के अतिरिक्त उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जहां से आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा सके।इन कैमरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जेल आईजी और जिला नियंत्रण कक्ष से हो।

प्रतुल ने कहा की पहले तो अस्पताल में लालू प्रसाद से मिलने वालों की तस्वीरें भी मीडिया में छपती रहती थी ।लेकिन अब तो वह मीडिया की नजरों से दूर बंगले के भीतर से राजद के चुनावी अभियान का संचालन कर रहे हैं।अदालत ने उन्हें सजा मुकर्रर की है।लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उनके लिए रेड कारपेट बिछा कर रखा है। इस पर तुरंत लगाम लगे और जेल मैन्युअल के नियमों का पालन हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर