मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

केसीआर की बेटी कविता ईडी दफ्तर पहुंचीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केसीआर की बेटी कविता ईडी दफ्तर पहुंचीं

केसीआर की बेटी कविता ईडी दफ्तर पहुंचीं

नई दिल्ली, 20 मार्च । तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पुत्री और भारत राष्ट्र समिति की नेता व एमएलसी के. कविता आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंच गई हैं। ईडी के अधिकारी दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में दूसरे दौर की पूछताछ करेंगे।

ईडी ने के. कविता को पिछले हफ्ते समन जारी कर 20 मार्च को उपस्थित होने को कहा था। उधर, केंद्रीय जांच एजेंसी ने के. कविता की याचिका के विरोध में उच्चतम न्यायालय में कैविएट दायर किया है। के. कविता ने अपनी याचिका में दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी समन को चुनौती दी है। इस पर 24 मार्च को सुनवाई होनी है।

ईडी के. कविता से पिछली बार लगभग नौ घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। उनका सामना दक्षिण के समूह का नेतृत्व करने वाले हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से कराया गया था। इस समूह पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की घूस देने का आरोप है। इसका कथित तौर पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया है। पिल्लई ने कथित तौर पर जांच एजेंसी को बताया है कि वह कविता का सहयोगी रहा है। ईडी ने कविता के पूर्व ऑडिटर और साउथ ग्रुप के सदस्य बुच्ची बाबू का बयान भी दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें