मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

केसी वेणुगोपाल ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा पर रेल मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केसी वेणुगोपाल ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा पर रेल मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली। केरल एक्सप्रेस में एक युवती को चलती ट्रेन से धक्का देने की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केरल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।रेल मंत्री को लिखे पत्र में वेणुगोपाल ने कहा कि वर्कला के पास नशे में धुत एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय युवती को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने उसकी एक सहेली को भी धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने रेल मंत्रालय से ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाने, महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों की सख्त निगरानी करने और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि 2023-24 की तुलना में 2024-25 में ट्रेनों में महिलाओं से जुड़ी शिकायतें 64 प्रतिशत बढ़ी हैं, जो बेहद चिंताजनक है। इसके अलावा वेणुगोपाल ने केरल के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह हमला राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें