मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

डकैती कांड का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डकैती कांड का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

कटिहार। जिले के सेमापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को डकैती कांड के फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी ने सीमापुर थाना क्षेत्र में आईआईएफएल के सदस्य को गोली का भय दिखाकर 65,169 रूपये से लूटकर फरार हो गया था।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सलामुद्दीन पिता जलील अंसारी बड़ी कजरा, थाना-बरारी (सेमापुर), जिला कटिहार का रहने वाला है और उस पर 15 हजार रूपये का ईनाम था।उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधी को कजरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाईल बरामद किया गया है।गिरफ्तार अपराधी सलामुद्दीन के खिलाफ सेमापुर थाना में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। वह कई वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उसके खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली थीं।पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें