मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

करुणा सागर का लालू की पार्टी से मोहभंग, कांग्रेस का थामा हाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

करुणा सागर का लालू की पार्टी से मोहभंग, कांग्रेस का थामा हाथ

पटना। कांग्रेस ने राजद को बिहार में बड़ा झटका दिया है। राजद नेता और पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे करीब एक साल पहले 7 मई 2023 को राजद में शामिल हुए थे।तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आयोजित के कार्यक्रम में करुणा सागर ने राजद की सदस्यता ग्रहण की थी।लेकिन अब एक साल बीतते बीतते उन्होंने राजद को अलविदा कह दिया और कांग्रेस में शामिल हो गये।तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी रहे करुणा सागर आरजेडी में प्रवक्ता पद पर थे। ऐसे में अब करुणा सागर का राजद छोड़ना और कांग्रेस में जाना एक चौंकाने वाला कदम है।कहा जा रहा है कि उन्हें राजद में लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन राजद ने करुणा सागर को ना ही टिकट दिया और ना ही उन्हें लेकर पार्टी में किसी तरह की विशेष जिम्मेदारी थी। ऐसे में राजद में ठगा महसूस कर रहे करुणा सागर ने अब राजद छोड़ने और कांग्रेस का दामन थामने का निर्णय लिया है।तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले हैं भूमिहार जाति से आते हैं। एक साल पहले जब वे राजद में आये थे तब तेजस्वी ने इसे राजद की 'ए टू जेड' यानि सभी जातियों को एक साथ पार्टी में लेकर चलने की पहल करार दिया था।हालाँकि एक साल होते ही करुणा सागर का मोहभंग हो गया।अब तेजस्वी के 'ए टू जेड' की राजनीती को भी यह बड़ा झटका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें