मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, संकट के दिनों में दोस्तों से उधार लेते थे रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेता

कार्तिक आर्यन ने अपने संघर्ष के दिनों में वित्तीय संकटों के बारे में कई

बातें खुलकर व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने वित्तीय संघर्ष के दिनों को याद

किया कार्तिक के अनुसार अपने शुरुआती दिनों में वे दोस्तों से पैसे उधार

लेकर जीवनयापन करते थे।

एक इंटरव्यू में कार्तिक से स्टारडम

के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में कार्तिक ने जवाब दिया, "जब

मैं ग्वालियर में बड़ा हो रहा था, तब हम कर्ज में थे, क्योंकि मेरे

माता-पिता ने मेरे करियर के लिए कर्ज लिया था। हम गरीब नहीं थे, लेकिन हम

अमीर भी नहीं थे। हम ईएमआई भरने वाले लोग थे। ऐसे में आपके हर खर्च का

हिसाब होता है। लंबे समय से हम पर हमारी आय से अधिक कर्ज़ था।"

कार्तिक

ने कहा, "जब मैं मुंबई आया, तब भी मैंने शिक्षा के लिए उधार लिया। कर्ज

मेरे जीवन का एक हिस्सा रहा है, दोस्तों से पैसे उधार लेना एक नियमित बात

थी। मैं दोस्तों से पैसे उधार लेता था और कहता था कि कुछ दिन में वापस कर

दूंगा। जब मैं मुंबई आया तो मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे पैसा कमाना है,

क्योंकि मैं पैसे उधार लेकर, ट्रेन से यात्रा करके थक गया था।

कार्तिक

आर्यन ने बताया कि उनकी पहली फिल्म के लिए 70 हजार रुपये मिले थे। ''प्यार

का पंचनामा'' उनकी पहली फिल्म थी। तब से उनकी सेलरी अब काफी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि अब वह एक फिल्म से 20 से 40 करोड़ तक कमा लेते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उनके द्वारा कमाए गए पैसों का अच्छे से

प्रबंधन करते हैं। कार्तिक कहते हैं, क्योंकि फिल्म उद्योग में काम अस्थायी

है, उन्हें डर है कि अगर मेरी एक फिल्म नहीं चली तो क्या होगा।

इंटरव्यू

के दौरान कार्तिक ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में भी बात

की। उन्होंने कहा, 'मैं जब भी अवॉर्ड शो में जाता था तो मुझे किसी से

लिफ्ट मिल जाती थी। मैंने तय किया कि जब मेरे पास पैसे होंगे तो मैं एक कार

खरीदूंगा। मैंने जो पहली कार खरीदी थी वह थर्ड-हैंड थी, लेकिन अब मैं एक

कार खरीद रहा हूं, लेकिन यह मेरे लिए कोई बड़ा निवेश नहीं है। मुझे लगता है

कि आपके पास अपने सपनों की कार और सपनों का घर होना अच्छी बात है। अब मैं

जल्द ही अपने सपनों का घर बनाऊंगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें