मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक: उधार के पैसे चुकाने का झांसा दे महिला से गैंग रेप, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्नाटक: उधार के पैसे चुकाने का झांसा दे महिला से गैंग रेप, चार गिरफ्तार

कोप्पल (कर्नाटक)। कर्नाटक के कोप्पल में उधार के 5,000 रुपए चुकाने का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यलबुर्गा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेंद्रगढ़ के लक्ष्मण और बसवराज, और यलबुर्गा के मुत्तुराज और शाहीकुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को मद्दुरा के एक जीर्ण-शीर्ण घर में वारदात को अंजाम दिया गया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लक्ष्मण ने उसे 5 हजार रुपए चुकाने के नाम पर कुष्टुगी बुलाया। वहां उसे बाइक पर बिठा कर ले गया फिर जूस पिलाया जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था।

बाद में उसने अपने दूसरे साथियों संग मिलकर उसका रेप किया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(20), 70, 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

कुछ हफ्ते पहले भी गैंगरेप की वारदात कर्नाटक से रिपोर्ट हुई थी। 23 अक्टूबर को 30 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने ज्यादती की थी। पीड़ित महिला पश्चिम बंगाल की मूल निवासी थी और बेंगलुरू में रहती थी। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने जांच की कमान अपने हाथ में ली थी। मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटा कर रात भर चले अभियान के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने बताया था कि तीनों आरोपियों ने महिला के घर पर धावा बोल रुपए और बहुमूल्य सामान उन्हें सौंपने को कहा था।

महिला का मोबाइल फोन और 25 हजार कैश लूट लिए थे। तीन लोगों ने उसका रेप किया, जबकि चौथा शख्स गार्ड की तरह खड़ा रहा।

इससे पहले मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ भी गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। इस पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी। इसका पता 9 अगस्त को चल पाया था, जब पीड़ित के भाई ने हसन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला के भाई ने बताया था कि उसे मोबाइल पर एक क्लिप मिली थी जिसमें बहन के साथ दरिंदगी होती देख उसे घटना का पता चला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें