मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक : छोटी-सी कहासुनी में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्नाटक : छोटी-सी कहासुनी में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बागलकोट। एक छोटी-सी कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के बागलकोट जिले के तेरदाल शहर के गुम्मटगल्ली इलाके में हुई।

मृतका का नाम लक्ष्मी है। वह भरतेश महेश्वरवाड़ी की पत्नी थी और सिर्फ 27 साल की थी। आरोपी पति भरतेश महेश्वरवाड़ी 32 साल का है।

दोनों की शादी दस साल पहले हुई थी। इन दस सालों में पति-पत्नी के बीच रोजाना छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। परिवार के बुजुर्गों ने कई बार बीच-बचाव करके मामला सुलझाने की कोशिश की। लेकिन, हर बार नाकाम रहे।

बुधवार की रात करीब दस बजे फिर किसी मामूली बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों बेडरूम में जा पहुंचे। गुस्से में भरतेश ने कैंची उठाई और लक्ष्मी पर चार-पांच वार कर दिए। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही तेरदाल पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरतेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। लक्ष्मी के परिवार वालों ने भरतेश और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़े आम बात थे।

कई बार तो आवाजें बाहर तक आती थीं। लोग समझाते भी थे। लेकिन, बात नहीं बनती थी। इस बार झगड़े ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि एक जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब कोर्ट में मामला चलेगा और सजा तय होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें