मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक के राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में किया दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कर्नाटक के राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में किया दर्शन

बोले- अभी तक टीवी पर देखता था आज साक्षात देख लिया अयोध्या का विकास

अयोध्या । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के दर्शन किये। इस अवसर पर

उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है।

अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर बना है।

अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था। आज साक्षात देख लिया है।

अयोध्या विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा मेरी और

भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट आस्था है। इसलिए मेरा

कर्तव्य बनता है कि मैं रामलला के दर्शन करूं। भारत ऋषि मुनियों का देश है।

देशवासियों से अपील करता हूं कि वे यहां आए। इस भव्य मंदिर को देखें और

राम लला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।

जिला प्रशासन ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी में श्री हनुमंत लला के भी दर्शन पूजन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें