मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

करोड़ों की सैलरी के साथ भी स्ट्रगल कर रही हैं करीना कपूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

की बेबो यानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती

हैं। उन्होंने दो दशकों तक बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम रखा है। इसी बीच

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह उन अभिनेत्रियों में से हैं

जिन्हें 10 से 15 करोड़ रुपये की फीस मिलती है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया

देते हुए कहा कि फिल्में करने के लिए पैसा प्राथमिकता नहीं है और उन्होंने

यह भी कहा कि वह संघर्ष कर रही हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में

करीना कपूर ने कहा, वह पैसे के लिए कोई भी फिल्म नहीं चुनतीं। लेकिन वह रोल

देख कर फिल्म का चुनाव करती हैं। उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे मूड पर

निर्भर करता है कि फिल्म कैसी है, मुझे कौन-सा रोल ऑफर किया जा रहा है। मैं

ऐसी जगह पर हूं जहां मैं काम कर सकती हूं।"

'मैं बस संघर्ष कर रही हूं'

अपने

पारिश्रमिक के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि "अगर यह एक बड़ी

कमर्शियल फिल्म है, तो आप जो कहेंगे वह कम है।" जब अभिनेत्री से पूछा गया

कि उनके पास 'इस इमारत में और आसपास' कितने अपार्टमेंट हैं, तो करीना ने

मजाक में जवाब दिया कि यह उनके पति का घर है, जहां वह बैठी और साक्षात्कार

दे रही थीं। मैं सिर्फ संघर्ष कर रही हूं।'

वर्कफ्रंट

करीना

ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया

है। वहीं हाल ही में उनकी फिल्म 'क्रू' रिलीज हुई थी, जिसमें वह कृति सेनन

और तब्बू के साथ नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें