मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री कपिल मिश्रा ने संजय झील स्थित एडवेंचर पार्क का किया दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री कपिल मिश्रा ने संजय झील स्थित एडवेंचर पार्क का किया दौरा

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली के संजय झील स्थित एडवेंचर पार्क का दौरा किया। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाएं देखीं और लोगों से बातचीत की और जरूरी सुधारों पर चर्चा की। इस दौरान दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सदस्य राजीव बब्बर भी उपस्थित रहे। यह जानकारी कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए दी।मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में ऐसे और हाई-क्वालिटी पार्क बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि हर उम्र के लोग सुकून और रोमांच एकसाथ महसूस कर सकें।उल्लेखनीय है कि डीडीए द्वारा विकसित एक कृत्रिम झील, जो यमुना नदी और हिंडन नदी के प्रवाह के किनारे बनाई गई है। यह 17 हेक्टेयर में फैली झील एक विशाल हरित पट्टी से घिरी हुई है और अपनी नौकायन सुविधाओं के कारण प्रसिद्ध है। यह वन्यजीव फोटोग्राफरों और पक्षी प्रेमियों के लिए भी एक लोकप्रिय गंतव्य है। इस क्षेत्र में फिटनेस प्रेमियों के लिए जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक, जंगल हाउस वाला एक एडवेंचर पार्क, एक सॉफ्ट प्ले एरिया, एक तीरंदाजी स्थल, एक ट्री टॉप कोर्स और भी बहुत कुछ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें