मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

आदिवासी युवक का रक्तरंजित शव बरामद, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आदिवासी युवक का रक्तरंजित शव बरामद, हत्या की आशंका

आसनसोल। आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत कन्यापुर पुलिस फांडी इलाके के रॉय मैदान से मंगलवार सुबह एक आदिवासी युवक का रक्तरंजित लाश बरामद हुयी।जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान पंचगछिया कपटिया निवासी विष्णु हेम्ब्रम के रूप में की गई है।मृतक के परिजनों के अनुसार, विष्णु हेम्ब्रम पेशे से राजमिस्त्री था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सोमवार शाम वह काम के सिलसिले में घर से निकला था और जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।घटना की सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुव दास ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खासकर आदिवासी समुदाय के लोग मौके पर जुट गए। मौके से एक शराब की बोतल और कुछ प्लास्टिक के गिलास बरामद हुए हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक अकेला नहीं था और संभवतः शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें