मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर प्राणि उद्यान को मिले व्हील चेयर, आसानी से सैर सपाटा कर सकेंगे दिव्यांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। भीषण गर्मी से भले ही लोग परेशान हो रहे हों, लेकिन

बच्चों की चल रही छुट्टियों में परिवार संग कानपुर प्राणि उद्यान पहुंचने

वाले दर्शकों की संख्या कम नहीं हो रही है। इन दर्शकों में बहुत से

दिव्यांगजन भी पहुंचते हैं, जिसको देखते हुए कृष्णा कुमारी निगम ने गुरुवार

को चार व्हील चेयर कानपुर प्राणि उद्यान को उपलब्ध कराया है। ऐसे में अब

दिव्यांगजन दर्शक भी आसानी से चिड़ियाघर का सैर सपाटा कर सकेंगे।

कानपुर

प्राणि उद्यान के निदेशक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों स्कूलों

की छुट्टियां चल रही हैं, जिससे प्राणि उद्यान में दर्शकों की संख्या बराबर

बढ़ रही है। प्राणि उद्यान प्रशासन की ओर से दर्शकों का हर संभव सुविधाएं

उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। चिन्हित जगहों पर पंखा, कूलर के

साथ ठंडा पीने का पानी बराबर उपलब्ध है। दर्शकों को सुविधाएं मुहैया कराने

में समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है।

इसी कड़ी में आज शारदा

नगर निवासी कृष्णा कुमारी निगम ने अपने पति बी.बी. निगम की द्वितीय

पुण्यतिथि पर चार व्हील चेयर उपलब्ध कराया है। इससे दिव्यांगजनों को

चिड़ियाघर का लुफ्त उठाने में मदद मिल सकेगी। हालांकि प्राणि उद्यान की ओर

से ऐसी व्यवस्थाएं हैं, लेकिन समाज द्वारा दिये गये इस तरह के सहयोग से

प्राणि उद्यान प्रशासन दिव्यांग दर्शकों को और बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।

इस दौरान बी.बी. निगम के बेटे बृजेश निगम, बृजेन्द्र निगम, प्रभारी

पशुचिकित्साधिकारी डा. अनुराग सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश कुमार

तिवारी और नवेद इकराम, पीआरओ विश्वजीत सिंह तोमर आदि मौजूद रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें