कानपुर में करंट लगने से युवक की गई जान
कानपुर,। घाटमपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर बंबा के पास शुक्रवार को
पंखे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घाटमपुर थाना
क्षेत्र के धर्मपुर बंबा गांव निवासी अमित (27) पुत्र स्वर्गीय राजाराम घर
के अन्दर शुक्रवार की सुबह पंखे में बिजली प्रवाहित होने की वजह से करंट की
चपेट में आ गया। यह जानकारी जब तक परिवार के सदस्यों को होती, अमित की मौत
हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार से तहरी लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





