मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर : सात वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर : सात वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बर्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया और वारदात की पूरी कहानी बताई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बर्रा क्षेत्र में गुरुवार को सात साल की एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। कुछ घंटों बाद उसका शव एक सुनसान इलाके में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और क्राइम ब्रांच की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बर्रा के एक इलाके में छिपा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी को घेर लिया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

घायल अवस्था में उसे हिरासत में लिया गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से कुछ महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा और दहशत का माहौल है। बर्रा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें