मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर पुलिस ने 01 जनवरी से अब तक 71 अपराधियों को भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। पुलिस आयुक्त कानपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ

चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 71 कुख्यात

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। यह जानकारी

शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरिश्चन्द्र ने दी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ

कार्रवाई कर रही है। एक जनवरी से लेकर अब तक गिरफ्तार किए गए प्रमुख

अपराधियों में एक लाख के इनामी अपराधी बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी

अजय ठाकुर को 29 फरवरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। इसी तरह एक लाख के

इनामी अपराधी मैनपुरी जनपद के मकरन्दपुर निवासी शिवम सिंह चौहान को 18

जनवरी 2024 को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। इसी कड़ी में पच्चीस हजार के

इनामी शातिर अपराधी चकेरी थाना क्षेत्र के सी गल्ला मंडी केडीए कालोनी

निवासी आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट को 12 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के तहत कुल 28 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर लगातार निगरानी की

जा रही है। इसके साथ ही जनवरी से अब तक कुल 81 अपराधियों के खिलाफ

गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें