मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

निजी अस्पताल की एनआईसीयू में आग, नवजात की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
निजी अस्पताल की एनआईसीयू में आग, नवजात की जिंदा जलकर मौत

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में आग लग जाने से उसमें भर्ती एक नवजात की जिंदा जलकर मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाते हुए कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।बाकरगंज इलाके के रहने वाले अरुण निषाद एक प्राइवेट कर्मी है। करीब दो साल पहले उसकी बिट्टू नाम की महिला से शादी हुई थी। रविवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बिठूर स्थित निजी राजा नर्सिंग होम पहुंचा। दोपहर के बाद ऑपरेशन से उन्हें बेटी पैदा हुई।शाम को उनसे कहा गया कि नवजात की हालत नाजुक है इसलिए उसे एनआईसीयू में रखना होगा। कुछ घण्टे बाद शार्ट सर्किट के चलते एनआईसीयू में आग लग गयी। इस हादसे में गुड़िया की जलकर मौत हो गयी। आरोप है कि घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद भी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा सच्चाई छुपाई गयी। देर रात परिजनों को शक होने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। परिजन बच्ची को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौके से फरार हो गए।बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि एनआईसीयू में भर्ती नवजात की मौत हो गयी है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें