मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की गला घोटकर हत्या, पति फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की गला घोटकर हत्या, पति फरार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज तीन महीने के भीतर ही पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। मृतका के भाई के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।पनकी के काशीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप सैनी ने बताया कि उसकी बहन दीपिका सैनी (26) की बर्रा-8 निवासी खालिद से वर्ष 2018 में शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे अनिरुद्ध और रुद्र हैं। जनवरी 2025 में खालिद ने दीपिका को छोड़ दिया था। इसके बाद वह दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी थी। वहीं ट्रक ड्राइवर शोएब उर्फ सौरभ दुबे भी काम करता था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई और अक्टूबर 2025 में दीपिका ने शोएब से प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि दीपिका के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।शादी के बाद दोनों रतनपुर स्थित रामगंगा एंक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने लगे। सोमवार को दीपिका का बड़ा बेटा अनिरुद्ध ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रूद्र घर पर मौजूद था।इसी दौरान दीपिका और शोएब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शाम को दीपिका के भाई कुलदीप ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने परिजनों को सूचना दी कि काफी देर से दीपिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। इस पर कुलदीप मौके पर पहुंचा, जहां शोएब कमरे के बाहर खड़ा मिला।शोएब ने बताया कि छोटे बेटे ने अंदर से कमरा बंद कर लिया है। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दीपिका का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और उसके गले पर चोट के गहरे निशान थे। इसके बाद शोएब मौके से फरार हो गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें