मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर रोड के किनारे मृत मिला अधेड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। बिल्हौर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क

के किनारे रविवार को एक अधेड़ का शव पाया गया। वह भागवत कथा में पैड बजाने

का काम करता था। उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना पर

पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि

मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि कानपुर नगर के रतनियापूर्व

नगर ई डब्लू एस 2 पंका बहादुर निवासी ऋषि श्रीवास्तव पुत्र पदम सहाय रविवार

को बिल्हौर थाने में स्थित पेट्रोल पम्प के पास अचेत अवस्था में मिले। इस

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर में

भर्ती करायी। जहां चिकित्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ

के दौरान जानकारी मिली कि मृतक ऋषि श्रीवास्तव उपरोक्त ग्राम धर्मपुर थाना

रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात में जखई बाबा आश्रम में 15 मई से भागवत कथा में

पैड पीटने का कार्य कर रहे थे। मृतक के साथी सुशील कुमार यादव पुत्र जयराम

सिंह निवासी खड़गपुर थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज ने बताया कि उसके बुलाने पर

भागवत कथा में भाग लेने आया हुआ था। शनिवार को ऋषि श्रीवास्तव ने अपने

तबीयत खराब बताकर बीते शाम को चला गया। उसके बाद मुझे जानकारी नहीं हो

पायी। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है। मृतक के पास दो

बैग मिले हैं, जिसमें पहनने के कपड़े एवं कुछ दवाइयां हैं। उसकी मौत का

स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें