मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। स्वरूपनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को अपहृत किशोरी को सकुशल

बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित के खिलाफ

विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजेगी।

पुलिस

उपायुक्त मध्य आर.एस.गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कानपुर नगर के

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा निवासी सुतेश सोनकर पुत्र गंगा

प्रकाश है। पुलिस टीम ने उसे झकरकटी बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार करके

विधिक कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि स्वरूप नगर थाने में 7

जून को एक महिला ने पुलिस को सूचना दिया कि उसकी नाबालिग भतीजी को पड़ोस

में रहने वाला उक्त आरोपित बहला बुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस संबंध में

तत्काल अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके दोनों की तलाश

शुरू कर दी। पुलिस टीम ने नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा और उसकी

तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने हैलट अस्पताल व केडीए क्षेत्र एवं आसपास के

दुकानो एवं चौराहों पर ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं दृष्टि के अंतर्गत लगे

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखा, इसके साथ अपहृता की फोटो दिखाकर रेलवे

स्टेशन एवं बस अड्डा पर तलाश करने लगी। हालांकि पुलिस टीम ने आरोपित सुतेश

सोनकर को झकरकटी बस अड्डा कानपुर नगर से गिरफ्तार किया और किशोरी को सकुशल

बरामद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें