कानपुर : सोशल मीडिया में वायरल धमकी भरे वीडियो की जांच शुरू
कानपुर,। स्वरुप नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया में जान से
मारने की धमकी वाले वायरल वीडियो की पुलिस ने गुरुवार को जांच शुरू कर दी
है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की
जाएगी।
सहायक पुलिस आयुक्त स्वरुपनगर शिखर ने बताया कि थाना
स्वरुपनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा किसी को धमकाने से सम्बन्धित
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जांच की जा रही है। जांच में आये तथ्यों के
आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
वायरल हुए वीडियो में एक
हुक्का बार संचालक खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति के सामने किसी को जान से
मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त का कहना है कि
जांच के दौरान जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।





