मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर : सड़क हादसे में चार छात्र-छात्राओं सहित पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कानपुर : सड़क हादसे में चार छात्र-छात्राओं सहित पांच की मौत

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में भौती के पास हाईवे पर सोमवार को ट्रक और कार की टक्कर में पांच लाेगाें की माैत हाे गई। मृतकों में कार चालक के अलावा दाे यवक और दाे युवतियां थीं, जाे एक इंजीनियरिंग काॅलेज के विद्यार्थी थे। हादसे की सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं।घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र में भौती मोहल्ले के पास हाईवे पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच में कार फंसने के बाद हाईवे पर पलट गई। इस दुर्घटना में प्राण वीर सिंह इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) के कम्प्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा आयूषी पटेल, तृतीय वर्ष की छात्रा गरिमा त्रिपाठी, चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रतीक सिंह और तृतीय वर्ष का छात्र सतीश के अलावा कार चालक सनिगवां निवासी विजय कुमार साहू की मौत हो गई है।जानकारी मिली कि एक ट्रक आगे था और दूसरा ट्रक पीछे दोनों ट्रकों के बीच में कार थी। आसपास के लोगों ने बताया कि बेकाबू ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें