मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर ,दो की मौत, पांच यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर ,दो  की मौत, पांच यात्री घायल

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास मंगलवार को ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए पांच यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन अंकिता शर्मा ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी मोहित यादव 25 वर्ष पुत्र बलराम सिंह यादव तथा रोडवेज बस चालक हमीरपुर जनपद के ढोल बुजुर्ग सरीला गांव निवासी प्रवीण कुमार 27 वर्ष पुत्र दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पहादसे में घायल औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र में स्थित बलिदादपुर गांव निवासी विजय 50 वर्ष और उसकी पत्नी प्रेमलता 45 वर्ष, हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के जुरहठी गांव निवासी राजेश 40 वर्ष पुत्र भवानीदीन, बरेली के जोखमपुर गांव निवासी अब्दुल कादिर 40 वर्ष, कानपुर नगर के डब्लू ब्लॉक केसव नगर नियर गुलमोहर स्कूल के पास निवासी मनप्रीत सिंह 30 वर्ष पुत्र नरेन्द्रपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होने बताया कि मंगलवार सुबह राठ डिपो की रोडवेज बस कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रही थी और सामने आ रहा डंफर अचानक ओवरटेक करते समय भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज हुई की ट्रक व बस के ड्राइवरों की मौत हो गई और हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर रोड से हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम दोनों शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें