कानपुर: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन दबंग गिरफ्तार
कानपुर, गुजैनी थाने की पुलिस ने बर्रा 8 में एक दिन पूर्व जानलेवा
हमला और फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले तीन दबंगों को पुलिस ने शुक्रवार को
गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए
जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र
कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के
गोपालपुर निवासी शिवम कटियार, पड़ोसी किशन कटियार और इसी थाना क्षेत्र के
दुर्गापुर निवासी रविकान्त हैं।
उल्लेखनीय है कि 29 मई की
रात बर्रा 8 बी ब्लाक निवासी कुंज बिहारी के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव
करते हुए हमला कर दिया और जान से मारने व दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोली
चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी और चौबीस घंटे के
अन्दर उक्त तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए
जेल भेज दिया।





