मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

कन्नौज :- मुठभेड़ के बाद अपहृत युवती बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कन्नौज :- मुठभेड़ के बाद अपहृत युवती बरामद

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ठठिया क्षेत्र में मूकबधिर युवती को लोडर पर अपहरण कर ले जाने वाले को चंद घण्टों में पुलिस ने घेर लिया। पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोली युवक के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत कर ले जा रही युवती को बरामद कर लिया।भुड़पुरवा गांव में सोमवार शाम अपनी मां के साथ खेत से चारा लेने जा रही मूकबधिर युवती को एक ड्राइवर ने जबर्दस्ती लोडर पर बैठा लिया और फिर खैरनगर की तरफ भाग गया। युवती की मां ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और एसपी विनोद कुमार ठठिया थाने पहुंच गए।उन्होंने युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया। करीब 10 घण्टे में ही पुलिस ने लोडर का पता लगा लिया और उसकी लोकेशन जनखत के पास मिली। जहां पुलिस ने घेराबंदी की तो ड्राइवर ने जंगल की ओर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। ऐसे में एक गोली लोडर ड्राइवर के पैर में लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने लोडर ड्राइवर को पकड़कर उसके कब्जे से मूकबधिर युवती को बरामद कर लिया। घायल लोडर ड्राइवर लाला (40) पुत्र बाबूराम निवासी हरियरपुर थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात को मंगलवार सुबह 4 बजे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मामले कोलेकर सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि युवती सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।मति मारी गई थी मेरीघायल लोडर ड्राइवर लाला ने बताया कि युवती को उसने देखा और दिमाग में पता नहीं क्या हुआ। उसने उसे जबरदस्ती बैठा लिया। उसने बताया कि उसकी मति मारी गई थी, जिस कारण ऐसी वारदात हो गई। ड्राइवर ने बताया कि उसे नहीं पता था कि युवती मूकबधिर है। बताया गया औरैया जिले में नमकीन फैक्ट्री से माल सप्लाई लोडर से करने जाता था। आर्डर मिलने पर सामान लादकर ड्राइवर ठठिया क्षेत्र में आया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें