मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग

-पानीपत से बिहार जा रही थी बसकन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक चलती बस में आग लग गई। यह हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 192 पर फगुआ कट के पास हुआ। बस पानीपत से बिहार जा रही थी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना मिलते ही तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर कर्मी जब तक आग पर काबू पाते तब तक पूरी बस धू-धू कर जल गई। घटना मंगलवार रात लगभग 11 बजे की है। हादसे के समय बस में बच्चों समेत करीब 50 लोग सवार थे। यात्रियों ने बताया कि बस के आगे के हिस्से में अचानक से धुआं उठने लगा। जिससे बस में सवार लोगों को घुटन सी होने लगी और चीख पुकार मच गई। तत्काल ड्राइवर को बस रोकने को कहा। बस रुकते ही सभी सवारियां नीचे उतर गईं।इसके बाद बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी बस खाक हो गई। मामले को लेकर सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। बस को रास्ते से हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया है। बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें