मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने भरा नामांकन, भाजपा से मनोज तिवारी होंगे सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार

कन्हैया कुमार ने आज (सोमवार) नामांकन दाखिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी

के नेता भी उनके साथ रहे। दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 25 मई

को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बार के सांसद मनोज तिवारी

से कन्हैया कुमार का सामना होगा।

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व

अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहली बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। इसके पहले

वे 2019 में उन्होंने पहली बार बेगुसराय सीट से संसदीय चुनाव लड़ा था

लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली

लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी, रोहतास

नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद और करावल नगर सीट शामिल

हैं। इन 10 विधानसभा सीटों में रोहतास नगर, घोंडा और करावल नगर में भाजपा

के विधायक हैं जबकि शेष सात विधायक आम आदमी पार्टी (आप) से हैं।

कांग्रेस

इस बार दिल्ली की तीन सीटों पर जबकि ‘आप’ राजधानी की चार सीटों पर चुनाव

लड़ रही है। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर

पश्चिम दिल्ली से उदित राज और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है।

वहीं आप ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान,

पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को

उम्मीदवार बनाया है।

वहीं भाजपा ने चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल,

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी,

दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत,

पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र

चांदोलिया को प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली

की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें