मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

350 करोड़ के बजट वाली 'कंगुवा' की निराशाजनक शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिवाली पर बड़े बजट की फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया-3' रिलीज हुईं। फिर बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'कांगुवा' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तमिल स्टार सूर्या और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की पहले काफी चर्चा हुई थी, लेकिन फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। 'कांगुवा' फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा थी और एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त थी। इन सबको देखते हुए लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन उसकी तुलना में राजस्व के आंकड़े बहुत कम हैं। बजट को देखते हुए फिल्म ने पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया है।फिल्म 'कंगुवा' की सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। 'कंगुवा' के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। 'सैक्निल्क' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'कंगुवा' ने भारत में पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'कांगुवा' का निर्माण 350 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है। पहले दिन की कमाई कम है। मेकर्स इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि वीकेंड पर ये फिल्म कितनी कमाई करती है।'कांगुवा' में सूर्या मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल, दिशा पटानी, योगी बाबू, आनंदराज, रवि राघवेंद्र, केएस रवि कुमार, जगपति बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, नटराजन सुब्रमण्यम और बीएस अविनाश ने अहम भूमिका निभाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें