मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

कंगना रणौत ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, केस को ट्रांसफर करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इन दिनों कंगना रणौत अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनपर कई केस दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर टिप्पणी के मामले में अब कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में केस को मुंबई से हिमाचल प्रदेश ट्रांसफर करने की मांग की गई है।

दरअसल कंगना रणौत पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए देश में लगातार नफरत और देशद्रोह फैलाने की कोशिश की है। उनके ट्वीट्स देश को विभाजित करने वाले हैं।

वहीं दूसरी ओर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कंगना की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) ने पुलिस को कंगना के किसान बिल पर किए गए ट्वीट को लेकर एफआईआर के निर्देश दिए थे। अब कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही को रोकने से इंकार कर दिया है।

कंगना ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'एक और दिन एक और एफआईआर, कल जावेद चाचा ने महाराष्ट्र सरकार की मदद से मेरे खिलाफ वारंट जारी करवाया और अब किसान बिल को समर्थन देने के लिए एक एफआईआर। मतलब जो लोग इस बिल के बारे में झूठ फैलाते हैं किसानों की मौत के कारण दंगे होते हैं, उनको कुछ नहीं होता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें