मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में कल्पना सोरेन 14 को और तेजस्वी यादव 15 को करेंगे जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन के माले प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में 14 मई को तिसरी के गांधी मैदान में चुनावी सभा होगी। इस सभा को मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू संबोधित करेंगी। उनके साथ राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद और राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 15 मई को झारखंड में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव 15 को चतरा लोकसभा के हंटरगंज हाई स्कूल में 12:40 बजे, ब्लॉक मैदान बरही हजारीबाग में 1:35 बजे, पेसरा ताड़ मैदान बेंगाबाद गिरिडीह में 2:30 बजे और 3:25 बजे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के माधवताड़ पावर हाउस ग्राउंड पंडीहाडीह जयनगर कोडरमा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें