कल्पना सोरेन ने कहा- पति के जेल जाने के बाद बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां,गांडेय की उम्मीदवारी अभी तय नही
कल्पना सोरेन ने कहा- पति के जेल जाने के बाद बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां,गांडेय की उम्मीदवारी अभी तय नही
रांची: मुंबई में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होकर रांची पहुंची कल्पना सोरेन ने कहा कि जिस तरह से साजिश के तहत हेमंत सोरेन को फंसाया गया है। ऐसे में जेएमएम के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए वो मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गई थीं। हमारी लड़ाई लंबी है और हमे अभी ताकत की जरुरत है। हेमंत सोरेन हमारे साथ नही है। गठबंधन मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा जिसकी शुरुआत कल से हमलोग कर रहे है। गांडेय विधानसभा से अभी हमारी उम्मीदवारी तय नही हुई है। पार्टी जो तय करेगी उसपर काम किया जायेगा। मालुम हो कि लोकसभा के पांचवे चरण के दौरान 20 मई को गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।





