मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिगेड में सामूहिक गीता पाठ से पहले कोलकाता में कलश यात्रा और भूमि पूजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ब्रिगेड में सामूहिक गीता पाठ से पहले कोलकाता में कलश यात्रा और भूमि पूजन

कोलकाता। आगामी सात दिसंबर को ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाले पांच लाख लोगों के सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम से पहले सोमवार को कोलकाता में कलश यात्रा निकाली गई और भूमि पूजन किया गया। इसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से जारी है।सुबह दही घाट से करीब एक हजार लोगों ने कलश लेकर भव्य यात्रा निकली। यात्रा में शामिल साधु, भक्त और स्वयंसेवक मंत्रोच्चार के साथ ब्रिगेड की ओर बढ़े। इसके बाद मण्डप निर्माण से पहले भूमि पूजन सम्पन्न किया गया। स्वामी प्रदीप्तानन्द, स्वामी निर्गुणानन्द, स्वामी बंधुगौरवानन्द और स्वामी सर्वानन्द पूरे आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं।यह कार्यक्रम भारत का सबसे बड़ा गीता पाठ माना जा रहा है। इससे पहले नवद्वीप, कोलकाता और सिलिगुड़ी में आयोजित गीता यज्ञ की सफलता के बाद ब्रिगेड में इस विशाल आयोजन की तैयारी हो रही है। आयोजकों के अनुसार असम, त्रिपुरा, दिल्ली से साधु–संतों के आने की संभावना है, साथ ही नेपाल और बांग्लादेश से भी संत शामिल हो सकते हैं।उनके मुताबिक इस आयोजन का किसी भी तरह की राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उद्देश्य केवल आम लोगों के बीच सनातन की मूल भावना को पहुंचाना है। कार्यक्रम की अनुमति से जुड़ी सभी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आयोजक पांच लाख गीता बांग्ला और हिन्दी में वितरित करने की तैयारी में भी जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें