मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गपुर के कलाईकुंडा में खड़े ट्रक में भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खड़गपुर के कलाईकुंडा में खड़े ट्रक में भीषण आग

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के कलाईकुंडा में शुक्रवार देर रात खड़े एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रक सिमेंट खाली करके सड़क के किनारे खड़ा था। उसी दौरान अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कलाईकुंडा फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत खड़गपुर अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। दमकल दल के पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक लपटों को नियंत्रित कर लिया।बाद में दमकल विभाग का एक इंजन घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्रक में लगी आग का कारण बैटरी शॉर्ट-सर्किट हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें