मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

मां काली की शरण में पहुंचीं काजोल, दक्षिणेश्वर मंदिर में टेका माथा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मां काली की शरण में पहुंचीं काजोल, दक्षिणेश्वर मंदिर में टेका माथा

मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को कोलकाता के मशहूर दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में जाकर माता रानी की पूजा-अर्चना की।

मंदिर में उन्होंने रेड को-ऑर्ड सेट में कैज़ुअल लुक अपनाया, जिसे उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस के साथ पेयर किया था। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अभिनेत्री काजोल को पुलिस अधिकारियों और अपनी टीम के साथ मंदिर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। वह अपने हाथों में पूजा का सामान लिए हुए भी दिखीं।

अभिनेत्री काजोल मां काली बहुत बड़ी भक्त हैं और उनकी इस गहरी आस्था को अक्सर उनके बयानों और आध्यात्मिक यात्राओं में देखा गया है। अपनी पौराणिक हॉरर फिल्म 'मां' की शूटिंग और प्रचार के दौरान उनकी मां काली के प्रति भक्ति और भी मुखर रही है। फिल्म 'मां' की रिलीज से पहले, काजोल ने कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में जाकर देवी का आशीर्वाद लिया था।

इसके बाद 2024 में भी वह मां तनुजा और बेटे युग के साथ कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर गईं थीं।

कोलकाता से कुछ ही दूरी पर गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित मां काली को समर्पित दक्षिणेश्वर काली मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि बंगाल की संस्कृति और स्थापत्य कला का भी प्रतीक है।

1855 में परोपकारी रानी रासमणि द्वारा बनवाया गया यह मंदिर मां काली के 'भवतारिणी' रूप को समर्पित है। यह वही स्थान है जहां महान संत रामकृष्ण परमहंस ने अपनी साधना की थी।

अभिनेत्री काजोल की बात करें, तो वे पिछली बार फिल्म 'मां' में नजर आईं थी। विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी इस माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा हैं।

फिल्म एक मां और उसकी बेटी की कहानी है, जो अपने गुजर चुके पति की रहस्यमयी मौत के बाद उनके पुश्तैनी गांव जाती हैं। हालांकि, उनकी यात्रा एक डरावना मोड़ ले लेती है जब उन्हें एक शैतानी श्राप का पता चलता है जो उनकी जान को खतरे में डालता है और उन्हें अतीत के एक काले, डरावने राज का सामना करने के लिए मजबूर करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें