मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद : कैची धाम जा रहे विधायक के परिजनों से भरी कार हाइवे पर पलटी, बाल बाल बचे सभी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद : कैची धाम जा रहे विधायक के परिजनों से भरी कार हाइवे पर पलटी, बाल बाल बचे सभी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के भाेजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठाैर का परिवार बुधवार काे कैंची धाम दर्शनके लिए घर से रवाना हुआ। जैसे ही कार थाना राजेपुर क्षेत्र से गुजर रही थी तभी सामने से आई दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे के चलते दोनों कारें गड्डे में पलट गई। ग्रामीणाें ने कार में फंसे विधायक के परिजनाें काे सुरक्षित निकालते हुए मदद की।राजेपुर थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनबी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पुत्र अजय राठौर, पुत्रवधू दीक्षा, पौत्री शशि, स्वाति व पौत्र अयांक के साथ कार से आज कैंची धाम जाने के लिए निकले। नवादा निवासी चालक केपी कार चला रहा था। साथ में एक सरकारी गनर भी था। उनकी कार जैसे ही थाना राजेपुर के ग्राम उजरामऊ के निकट नयागांव के पास से गुजर रही थी तभी एक दूसरी कार चालक ने अचानक सामने से कार मोड़ दी। जिससे दोनों कारों में भिड़ंत हो गयी और अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गयी। इस हादसे में कार सवार सभी लोग क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गये। मौके पर ग्रामीणों की मदद से कार से विधायक के परिवार को सकुशल निकाला गया। उसके बाद पुलिस नें दोनों कारों को खड्ड से निकलवाया।थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में विधायक के परिजनों को कोई गंभीर चोट नहीं आयी है। लगभग सभी चुटहिल हुए हैं और सभी काे दूसरी कार से घर भेजा दिया गया है। वहीं दूसरे कार सवार अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें