मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

अनंत-राधिका के म्यूजिक फेस्टिवल में चार-चांद लगाने मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रिलायंस

ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर इस वक्त उनके लाडले बेटे की शादी की

तैयारियां चल रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी 12

जुलाई को होगी। दोनों की शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही

में अंबानी के घर पर ''मामेरू'' समारोह मनाया गया। इसके बाद अब हर कोई

अनंत-राधिका के संगीत समारोह को लेकर उत्सुक है। इस इवेंट के लिए जस्टिन

बीबर खास तौर पर भारत आए हैं।

शुक्रवार सुबह जैसे ही जस्टिन

बीबर ने मुंबई के एयरपोर्ट पर एंट्री की, उनके तमाम फैंस के बीच खुशी का

माहौल बन गया। जस्टिन गुलाबी टी-शर्ट और सिर पर लाल टोपी पहने नजर आए। इससे

पहले वह 2017 में भारत आए थे। अब मशहूर हॉलीवुड सिंगर ने 7 साल बाद एक बार

फिर अंबानी के घर म्यूजिक इवेंट के लिए भारत में एंट्री की है। इस वीडियो

को पैपराजी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

5 जुलाई की

रात को अनंत-राधिका का संगीत सोहाल्ला होगा। इस आयोजन के लिए अंबानी परिवार

खास तैयारियां कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन बीबर को अंबानी के

''सेलिब्रेशन ऑफ हार्ट्स'' कॉन्सर्ट में कुछ घंटों के लिए प्रदर्शन करने के

लिए 10 मिलियन डॉलर (83 करोड़ रुपये) का भुगतान किया जाएगा। जस्टिन के

पारिश्रमिक को सुनकर कई लोगों हैरान हो गए। क्योंकि, इस हॉलीवुड सिंगर ने

रिहाना से भी ज्यादा फीस ली है।

इस बीच आज अंबानी के घर पर

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी की भव्य तैयारियां की जाएंगी। इससे पहले

जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग इवेंट में हॉलीवुड सिंगर रिहाना समेत कई

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। अगले हफ्ते अनंत अंबानी और राधिका

मर्चेंट की पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी। यह जोड़ी 12 जुलाई को

शादी के बंधन में बंधेगी। शादी के दिन मेहमानों के लिए खास पारंपरिक थीम

रखी है। राधिका मर्चेंट की बात करें तो वह एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन

मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की बेटी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें