मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में पुरानी परंपरा के अनुसार शुरू हुई न्याय व्यवस्था: सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत में पुरानी परंपरा के अनुसार शुरू हुई न्याय व्यवस्था: सीएम मोहन यादव

इंदौर। भारतीय कानून व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में पुरानी परंपरा के अनुसार कानून व्यवस्था लागू की गई है। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल की दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हाल ही में बने नए कानून न्याय की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए कानून पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए भारतीय परंपराओं और हजारों वर्षों से चली आ रही न्याय प्रणाली के अनुरूप हैं। उन्होंने बनारस में हरिश्चंद्र के समय से लेकर अब तक की न्याय परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ये परंपराएं ही अब नए कानूनों की नींव बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि परिषद ने हमेशा महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बड़े बदलावों की सराहना की। साथ ही, कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए आवाज नहीं उठाई, जबकि भाजपा सरकार ने शहबानो मामले जैसे पुराने दाग को मिटाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने हाल के न्यायालय के फैसलों की भी तारीफ की और उन्हें ऐतिहासिक बताया।

सीएम मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक 60 हजार से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।

धार्मिक आस्था के नाम पर किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खुले में मांस बेचने पर रोक लगाई गई है और लव जिहाद समेत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने इशारों-इशारों में भोपाल के मछली परिवार के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर कहा कि मछली और मगर जैसे तत्वों को चिन्हित कर उनको ठिकाने लगाया गया है, साथ ही अवैध हवेलियों और संपत्तियों पर भी कार्रवाई हुई है।

राम और कृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जब रामलला मुस्कुरा रहे हैं, तो कानूनी रूप से निश्चित ही कृष्ण कन्हैया भी मुस्कुराएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मथुरा में भी आनंद का अवसर आएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें