मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

'बस यूं ही, दिल्ली में...' दिव्यांका त्रिपाठी ने सादगी भरे अंदाज में पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को उनके अभिनय और खूबसूरत व्यक्तित्व के लिए काफी पसंद किया जाता है। उनके फैंस हमेशा उनकी नई तस्वीरों और पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच गुरुवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने खास अंदाज में दिल्ली की झलक पेश की।

तस्वीरों में दिव्यांका सफेद और नीले रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं। उनके कपड़ों पर नीले रंग की शानदार कढ़ाई का काम है, जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जो उनकी सादगी और सुंदरता पर सटीक बैठ रहे हैं।

दिव्यांका का मुस्कुराता चेहरा फैंस के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ रहा है। एक तस्वीर में वह एक खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में हल्का धुंधला नजारा दिख रहा है। इस तस्वीर में उनका लुक सिंपल, लेकिन बेहद स्टाइलिश है।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बस यूं ही, दिल्ली में..."

फैंस ने उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कई फैंस ने लिखा, "आप हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।"

वहीं, कुछ फैंस ने उनकी सादगी और नेचुरल लुक की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें 'दिल्ली की क्वीन' का टैग दिया।

एक फैन ने लिखा, 'आपकी मुस्कान देखकर दिल खुश हो जाता है।''

दूसरे फैन ने लिखा, 'सिर्फ आपको देखने के लिए मैं इंस्टाग्राम पर आता हूं।'

कुछ फैंस ने उनके आउटफिट की भी खूब तारीफ की और कमेंट्स में लिखा, 'आपका आउटफिट कमाल का है, आपने इसे कहां से खरीदा?'

दिव्यांका को अब से पहले सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' में देखा गया था, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है।

उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लेकर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया और घर-घर में लोकप्रियता हासिल की।

दिव्यांका 'खाना खजाना', 'कयामत की रात', 'ये हैं मोहब्बतें', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8', और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें