मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

न्यायालय में ही भिड़े कनिष्ठ अधिवक्ता, जमकर हुई मारपीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
न्यायालय में ही भिड़े कनिष्ठ अधिवक्ता, जमकर हुई मारपीट

--एक जमानत करवाने को लेकर हुआ था विवादझांसी। कचहरी परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब न्यायालय में ही दो अधिवक्ताओं में विवाद के बाद जमकर लात घूसों के साथ कुर्सी व लाठी से भी हमला शुरू हो गया। सूचना पाकर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला व अन्य अधिवक्ता भी जा पहुंचे और किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया।दोपहर बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दो अधिवक्ताओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। पहले गाली-गलौच व हाथापाई होने लगी, इसके बाद एक दूसरे पर लाठी व कुर्सी से भी हमला शुरू होने से अफ़रा-तफ़री मच गयी। कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया।इसी बीच जानकारी होने पर जिला अधिवक्ता संघ झांसी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ला व अन्य अधिवक्ता भी वहां पहुंच गये। उन्होंने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। अधिवक्ता संघ झांसी के अध्यक्ष ने इस मामले को अशोभनीय बताते हुए कहा कि पूरी जानकारी होने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस सम्बंध में सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि देर शाम दोनों पक्षों ने शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें