मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

दल बदल के बाद मेदिनीपुर में जून मालिया के समर्थक असमंजस में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दल बदल के बाद मेदिनीपुर में जून मालिया के समर्थक असमंजस में

मेदिनीपुर,। पश्चिम बंगाल की राजनीति में दल-बदल के बाद उत्पन्न नई परिस्थितियों के बीच सांसद जून मालिया को लेकर उनके समर्थकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नए राजनीतिक दल नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी आफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल होने के बाद जून मालिया अब तक अपने संसदीय क्षेत्र मेदिनीपुर नहीं पहुंची हैं, जिससे उनके समर्थकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।एक समय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली जून मालिया के अचानक नए दल में जाने से उनके राजनीतिक समर्थक दुविधा में पड़ गए हैं। कुछ समर्थक एनसीपीआई में जाने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ फिलहाल राजनीति से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।गौरतलब है कि 24 जून को जून मालिया का जन्मदिन था। पिछले कई वर्षों से इस अवसर पर मेदिनीपुर नगरपालिका की ओर से पूरे जून महीने में शहर के 25 वार्डों में 25 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस बार यह कार्यक्रम नहीं हुआ।सोमवार को जून मालिया के करीबी माने जाने वाले मेदिनीपुर नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन खान ने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर स्थगित रखा गया है। हालांकि कारणों पर उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण आयोजन नहीं हो सका। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जून मालिया महीने के अंत तक मेदिनीपुर आ सकती हैं।इधर, जून मालिया के समर्थक और खड़गपुर के पूर्व विधायक प्रदीप सरकार कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुकी हैं। वहीं, छात्र और युवा नेताओं का कहना है कि वे फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए राजनीति से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।पश्चिम मेदिनीपुर जिला तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत मैती ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह फिलहाल अस्वस्थ हैं और स्वस्थ होने के बाद ही राजनीति पर कुछ कहेंगे।खड़गपुर सदर के विधायक एवं राज्य मंत्री दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा कि सब लोग भाग रहे हैं, कोई अंडा खाना नहीं चाहता।उधर मेदिनीपुर जिला भाजपा के प्रवक्ता अरूप दास ने जून मालिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले उन्होंने जश्न मनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब विरोध के डर से मेदिनीपुर आने से बच रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें