मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम प्रसंग के चलते महिला देवर के साथ नहर में कूदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली,। भदोखर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने देवर के

साथ शारदा नहर में कूद गयी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और घरवाले

इसके विरोध में थे।

भदोखर थाना क्षेत्र के भाव गांव के पास सोमवार

को एक महिला और युवक को राहगीरों ने नहर में कूदते हुए देखा तो पुलिस को

सूचना दी। मौके पर पहुंची भदोखर पुलिस ने दोनों को खोजने के लिए गोताखोरों

को नहर में उतारा, लेकिन अभी तक कोई जानकारी मिल सकी। खबर मिलते ही जोधे का

पुरवा मजरे सेमरा निवासी संतोष अपने घरवालों को लेकर और खानपुर मजदरे

भदोखर निवासी राजेन्द्र अपने परिवार के साथ पहुंच गये।

संतोष ने

बताया कि जो महिला नहर में कूदी है वो उसकी पत्नी संगीता (30) है और युवक

उसका मौसेरा भाई अमन (22) है। रिश्तेदारी की वजह से अमन का उसके घर पर

आना-जाना था। धीरे-धीरे अमन और पत्नी संगीता में नजदीकियां बढ़ी और एक

दूसरे को पसंद करने लगे। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने विरोध भी किया।

इसकाे लेकर परिवार में विवाद होता था। इसी के चलते अमन और संगीता ने आज

शारदा नहर में छलांग लगा दी।

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने

बताया कि नहर में कूदे युवक अमन और महिला संगीता का अभी तक कोई पता नहीं चल

सका है। गोताखोरों की टीम को नहर में उतारा गया है। दोनों में प्रेम संबंध

थे जिसके बारे में दोनों के परिवारों को पता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें