मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में कई नामी फर्माें के दफ्तराें में एसआईबी की छापेमारी, दस्तावेजों को किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) की टीम ने रायबरेली में गुरुवार को बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। टीम ने कई घंटे तक चले इस छापेमारी अभियान में बड़े उद्योग और उनसे जुड़े दफ्तरों में दस्तावेजों को खंगाला गया है। अधिकारियों ने जांच के आधार पर कार्यवाही की बात की है। बताया गया है कि शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की जा रही है।जीएसटी की एसआईबी के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने जिले के इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्तिथ एक आयरन फ़ैक्ट्री पर छापा मारा। यहां पर जांच करते हुए टीम ने दस्तावेजों को सील कर कब्जे में ले लिया। टीम ने मल्सन इंटरप्राइजेज के नाम से बड़ी फ़ैक्ट्री के ऑफ़िस के लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी क़ब्जे में ले लिया है। इसके अलावा एसआईबी ने पीसीआई इंफ्रा प्रोजेक्ट के ऑफिस में भी छापेमारी की और उसके दस्तावेजों को ज़ब्त किया गया। एसआईबी के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुछ करापवंचना काे लेकर खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर यह छापेमारी की गई। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें