डॉक्टर ईश्वर का रूप होते हैंः जेपी नड्डा
नई
दिल्ली, । केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने
सोमवार को एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं।
अनगिनत बार डॉक्टर जीवन रक्षक बनकर उभरे हैं। दुनिया ने कोविड-19 महामारी
के दौरान भारतीय डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की क्षमता और
उत्कृष्टता देखी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा
कि चिकित्सा जगत अपनी विशेषज्ञता और मानवीय भावना से हमें हमेशा प्रेरित
करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की
शुरुआत एक जुलाई 1991 से हुई। एक जुलाई 1882 को जन्मे डॉ. बिधान चंद्र रॉय
के सम्मान में ये दिन मनाया जाने लगा। डॉ. बिधान चंद्र रॉय न सिर्फ एक
डॉक्टर बल्कि एक टीचर, फ्रीडम फाइटर और सोशल एक्टिविस्ट भी रहे। जरूरतमंदों
की सेवा में भी उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। हर साल भारत
में नेशनल डॉक्टर्स डे एक अलग और यूनिक थीम पर मनाया जाता है। इस बार की
थीम है "सेलिब्रेटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स." पेंडेमिक के दौरान
बिना थके, बिना रुके और बिना अपनी परवाह किए दिन रात दूसरों की सेवा में
जुटे डॉक्टरों के सम्मान में ये थीम रखी गई है।





