मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज जबलपुर और शहडोल प्रवास पर, जनसभा में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आज (मंगलवार) शहडोल एवं जबलपुर के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह यहां

दोनों संसदीय क्षेत्रों में जनसभा, बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में

शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार नड्डा मंगलवार को प्रातः 11:30

बजे से जबलपुर में शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को

संबोधित करेंगे। इसके उपरान्त वह दोपहर दो बजे शहडोल के गांधी चौक में

जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा जबलपुर जाएंगे और शाम पांच बजे

स्थानीय मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष

नड्डा शाम 6:10 बजे पार्टी कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी

की बैठक लेंगे और शाम 7.10 बजे पद्मश्री डॉ. एचसी डाबर के निवास पहुंचकर

उनसे भेंट करेंगे।

बुधवार को इंदौर-उज्जैन के

प्रवास पर रहेंगेः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को इंदौर-उज्जैन के

प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 10:45 बजे उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में

दर्शन पूजन करेंगे। इसके पश्चात नड्डा दोपहर तीन बजे से इंदौर में क्लस्टर

की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें