जेपी नड्डा की आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जनसभा
नई
दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400
पार के लक्ष्य के आह्वान के साथ आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी
की जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल में पार्टी अध्यक्ष जेपी
नड्डा के चुनावी कार्यक्रम को साझा किया है।
भाजपा के एक्स
हैंडल के अनुसार, नड्डा सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश में सीधी के बहरी सिंहावत
में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2ः30 छिंदवाड़ा के
दशहरा मैदान में भाजपा की जनसभा में शामिल होंगे। शाम को वो महाराष्ट्र
पहुंचेंगे। यहां वो शाम 4ः50 बजे गोंदिया के सर्किल मैदान भंडारा में
पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।





