मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय स्वास्थ्य नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता हुए नियुक्त, प्रधानमंत्री का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। उच्च सदन के 264वें सत्र के पहले दिन गुरुवार को

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत

प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया। सभापति जगदीप

धनखड़ ने जगत प्रकाश नड्डा को राज्य सभा में सदन के नेता के रूप में

नियुक्त करने की घोषणा की। जब इसकी घोषणा की गई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी भी सदन में मौजूद थे। भाजपा ने पहले नड्डा को सदन का नेता नियुक्त

करने का निर्णय लिया था और इसकी जानकारी राज्यसभा को भी दे दी थी।

इस

घोषणा के बाद जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा, ''मैं उपराष्ट्रपति जगदीप

धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को

मुझ पर विश्वास रखने और मुझे राज्यसभा में सदन के नेता की सेवा करने का

अवसर देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने कर्तव्यों का

पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रतिज्ञा करता हूं और जनता से

संबंधित मुद्दों को चर्चा और समाधान के लिए मेज पर लाऊंगा।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें