मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार एनडीए दल के नेताओं दिखायी एकता, लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का किया दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार एनडीए दल के नेताओं दिखायी एकता,   लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का किया दावा

पटना। एनडीए दल के नेता 2025 में हाेने वाले विधान सभा चुनाव काे लेकर कमर कस लिया है और समय समय पर अपने एकता का परिचय देते रहते है। इस क्रम में बुधवार काे जदयू कार्यालय में एनडीए दल के प्रदेश अध्यक्षाें ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की, जिसमें सभी ने चट्टानी एकता के साथ लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का दावा करते हुए विपक्ष इस चुनाव में बड़ी पटखनी देने की बात कही।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशावाहा ने कहा कि अब तक 2 चरणों में हुए एनडीए सम्मेलन के दौरान तमाम एनडीए कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास, उल्लास और शानदार उपस्थिति देखकर हमें पूर्ण विश्वास है कि 2025 में विपक्षी गठबंधन एक-एक सीट के लिए तरस जाएगा। मोदी-नीतीश की बेजोड़ और बेमिसाल जोड़ी के प्रति आम-जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य के उपासक थे और उनकी कर्मभूमि से एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज इसी संकल्प के साथ हुआ है कि झूठ फैलाने वाली ताकतों का मंसूबा ध्वस्त करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के मिशन को आम जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को उम्मीद से अधिक सफलता मिल रही है। कड़ाके की ठंड में कार्यक्रम शुरु हुआ था लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम और माहौल में गर्मी बढ़ने लगा है। एनडीए के कार्यकर्तागण भगवान सूर्य से ऊर्जा प्राप्त कर चट्टानी एकता के साथ लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़े रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का अभूतपूर्व विकास हो रहा है और आने वाले दिनों में विकसित बिहार का स्वरूप सबसे अलग होगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में एक साथ 136 विकास योजनाओं की स्वीकृति अपने आप में ऐतिहासिक कदम है।लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक एनडीए के तमाम कार्यकर्ता अब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निचले स्तर तक जो सामंजस्यता और एकता बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ था उसमें हमें बहुत बड़ी सफलता मिली है।हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कहा कि 19 वर्षों के दौरान जो काम हुए हैं उसको लेकर जनता खासा उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, श्री चिराग पासवान एवं उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आम जनता में विश्वास का भाव उमड़ा है।रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि पांचों दलों के तमाम कार्यकर्तागण पूरे मन और ईमानदारी से मिशन 225 के मिशन को कामयाब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। विपक्ष लड़ाई में दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें