मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

46वें राष्ट्रपति के तौर पर जो बिडेन शपथ लेंगे, जानिए कितनी होगी सैलरी और सुविधाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

राष्ट्रपति का वार्षिक सैलरी चार लाख अमरीकी डॉलर (2 करोड़ 92 लाख रुपये) है।

उप राष्ट्रपति को 230,700 अमरीकी डॉलर (एक करोड़ 68 लाख रुपये) वार्षिक वेतन मिलता है।

वाशिंगटन। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन आज (बुधवार, 20 जनवरी) भारतीय समयानुसार रात के साढ़े दस बजे (अमरीका में सुबह के 11:30 बजे) अमरीका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। साथ ही कमला हैरिस पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।

शपथ लेने के साथ ही जो बिडेन दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति बन जाएंगे। हालांकि अमरीका में फेडरल व्यवस्था है और उसकी कुछ मर्यादाएं भी हैं, लेकिन इसके बावजूद अमरीका का राष्ट्रपति सबसे ताकतवर होता है।

जो बिडेन का जन्म 1942 में पेंसिलवेनिया में हुआ था। जब वे बच्चे थे तभी उन्हें डेलावेयर ले आया गया था। बिडेन अमरीका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। उन्होंने पिछले साल नबंवर में अपना 78वां जन्मदिन मनाया था। वे महज 29 साल की आयु में ही सीनेट सदस्य बन गए थे और तीसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ते हुए इस बार जीत हासिल की।

वहीं, कमला हैरिस की बात करें तो भारत के साथ उनका बहुत ही गहरा संबंध है। 1964 में ऑकलैंड में जन्मीं कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस चेन्नई की रहने वाली थीं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले थे।

बिडेन को मिलेंगी इतनी सैलरी और ये सुविधाएं

आपको बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति को करोड़ों रुपये सैलरी मिलती है। अमरीकी कानून (US Code 3) के तहत राष्ट्रपति का वार्षिक सैलरी चार लाख अमरीकी डॉलर (2 करोड़ 92 लाख रुपये) है।

मुख्य सैलरी के अलावा राष्ट्रपति को अन्य कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। राष्ट्रपति को हर साल 50 हजार अमरीकी डॉलर (36 लाख रुपये) भत्ते के तौर पर मिलते हैं, जबकि एक लाख डॉलर (73 लाख रुपये) का नॉन टैक्सेबल ट्रैवल अलाउंस दिया जाता है। साथ ही मनोरंजन भत्ते के तौर पर 19 हजार अमरीकी डॉलर (14 लाख रुपये) दिए जाते हैं। राष्ट्रपति मनोरंजन भत्ते को अपने परिवार के लिए खर्च कर सकते हैं। बता दें कि अमरीका की फर्स्ट लेडी (राष्ट्रपति की पत्नी) को कोई सैलरी नहीं मिलती है।

अमरीका में उप राष्ट्रपति की सैलरी की बात करें तो वार्षिक वेतन 230,700 अमरीकी डॉलर (एक करोड़ 68 लाख रुपये) मिलता है। इसके अलावा 50 हजार अमरीकी डॉलर (36 लाख रुपये) नॉन टैक्सेबल अलाउंस दिया जाता है। साथ ही 10 हजार अमरीकी डॉलर (7 लाख रुपये) अन्य टैक्सेबल अलाउंस मिलता है।

अमरीकी इतिहास में अब तक पांच बार बढ़ा राष्ट्रपति का वेतन

आपको बता दें कि अमरीका के आजाद होने के बाद से अब तक 200 से अधिक वर्षों में सिर्फ पांच बार ही राष्ट्रपति के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। 1789 में जब पहली बार जॉर्ज वाशिंगटन अमरीका के राष्ट्रपति बने थे, तब उनकी (राष्ट्रपति की) सैलरी 25 हजार डॉलर (वर्तमान में 18 लाख रुपये) थी।आखिरी बार 2001 में अमरीकी राष्ट्रपति के वेतन में इजाफा किया गया था। 2001 में अमरीकी कांग्रेस (सदन) ने राष्ट्रपति के वेतन में सीधे दो गुना की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

2001 4 लाख डॉलर विलियम क्लिंटन

राष्ट्रपति को वेतन के अलावा मिलता है ये सुविधाएं

बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति को भारी-भरकम वेतन के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं मिलती है। इनमें लिमोजिन, मरीन वन और एयर फोर्स वन जैसी सहूलियत शामिल है

राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति निवास) में रहने के लिए कोई किराया नहीं देना पड़ता है। इसके अलावा सेवानिवृत होने पर भी राष्ट्रपति को दो लाख अमरीक डॉलर पेंशन ( 1.46 करोड़ रुपये), रहने के लिए मकान, ऑफिस और हेल्थ कवरेज जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें