मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली | जो बाइडेन ने बुधवार को 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसी के साथ अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत हो गई. जो बाइडेन के अलावा कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली. वो इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं. शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल में हुआ. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा समारोह में मौजूद रहे. कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका में ये समारोह हुआ.

जो बाइडेन लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथजो बाइडेन लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

हाइलाइट्स

अमेरिका में आज से बाइडेन युग का आगाज

जो बाइडेन ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

कड़ी सुरक्षा में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मैं सबकी तरक्की और सबकी रक्षा के लिए हूं: बाइडेन

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमने जिंदगी में बहुत सारी चुनौतियां देखी है. अमेरिका में सबको सम्मान मिलेगा. अमेरिका की सेना सशक्त है, हर चुनौती के लिए तैयार है. मैं अमेरिका के सभी लोगों का राष्ट्रपति हूं. मैं उनका भी राष्ट्रपति हूं जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया. मैं सबकी तरक्की और सबकी रक्षा के लिए हूं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि आज हम एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत का जश्न मना रहे हैं. लोगों को सुना गया है. हमने फिर से सीखा है कि लोकतंत्र अनमोल है, लोकतंत्र प्रबल है. जो बाइडेन ने कहा कि मुझे पता है कि हमें विभाजित करने वाली ताकतें गहरी हैं और वे वास्तविक हैं. लेकिन मुझे ये भी पता है कि वो नई नहीं हैं. हमारा इतिहास एक निरंतर संघर्ष रहा है.

पीएम मोदी ने बाइडेन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जो बाइडेन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हम दोनों मिलकर काम करेंगे.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें